ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

आत्मा के तत्वावधान में खरीफ महाभियान का आयोजन

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

मुजफ्फरपुर। आत्मा के तत्वावधान में पारु प्रखण्ड मुख्यालय स्थित छकौडी साह सभागार में खरीफ महाभियान 2023-2024 का आयोजन हुआ। पारु-कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभियान के अन्तर्गत प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सह-उत्पादन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ (उद्दघाटन) प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र सरैया के वैज्ञानिक रजनीश कुमार एवं सविता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।  

आत्मा के तत्वावधान में खरीफ महाभियान का आयोजन

कार्यक्रम में किसानों को राज्य सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सात निश्चय-2 के तहत 81 योजनाएँ  शुरू की गयी। बीएओ विनय कुमार ने किसानों को भारत सरकार की ३१ योजनाओं की जानकारी दी। मत्स्य विकास पदाधिकारी बिपिन कुमार ने किसानों को मछली पालन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रखण्ड पशु पदाधिकारी नागेन्द्र कुमार यादव ने किसानों को गर्मी के मौसम में पशुओं को विशेष रुप से खानपान, पशुओं को सुबह-सुबह ही स्नान कराने  एवं खुले छायादार जगह पर रखने की सलाह दी। 

आत्मा के तत्वावधान में खरीफ महाभियान का आयोजन

कार्यक्रम में प्रखण्ड लेखापाल राजेश कुमार, कार्यपालक सहायक विकास कुमार, वैज्ञानिक आदि ने किसानों को खेती से पूर्व मिट्टी जांच करवाने, खेतों में  आवश्यक खनिज पदार्थों  होने वाली कमी के बारे में बताया। वैज्ञानिक सविता कुमारी ने किसानों को मशरूम की खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 

आत्मा के तत्वावधान में खरीफ महाभियान का आयोजन

आत्मा के तत्वावधान में खरीफ महाभियान का आयोजन

इस कार्यक्रम में तकनीक प्रबंधन आत्मा के विक्की कुमार, आत्मा द्वारा गठित किसान समूह के सुमन राम, मधुरेश कुमार, मंजू देवी, रंजीता देवी, वीना देवी, अशोक सिहं, चन्द शेखर सिंह, नरेंद्र सिंह, रुपेश सिंह शैलेंद्र सिंह, पवन सिंह अमृत सिंह आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ